Chhattisgarh News प्रेस विज्ञप्ति 14 जून साइकिल रेसिंग गंगरेल बांध धमतरी
छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले खूबलाल ध्रुव एवं अरुण सर्वा, गंगरेल साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता हेतु दिया आमंत्रण

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
गंगरेल बांध में आयोजित होने वाली भव्य साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता के संबंध में संस्था के अध्यक्ष खूबलाल ध्रुव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा ने छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें प्रतियोगिता का आमंत्रण पत्र भेंट किया। दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, मध्यप्रदेश से सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी तथा छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी से भी मुलाकात कर गंगरेल में आयोजित होने वाली साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर सभी माननीय जनप्रतिनिधियों ने युवाओं के स्वास्थ्य, खेल भावना एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की तथा इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए युवाओं के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का प्रोत्साहन दिया।

खूबलाल ध्रुव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से आत्मीय मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री जी ने युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी समाज एवं युवाओं के हित में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से प्राप्त मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद संस्था के लिए प्रेरणास्रोत है तथा इससे आयोजन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।




Subscribe to my channel