Maharashtra News महाराष्ट्र पुलीस महानिदेशक सदानंद दाते उपस्थिती नाशिक में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक

रिपोर्टर शशिकांत नासिक महाराष्ट्र
नाशिक इंडियन क्राईम न्यूज रिपोर्टर शशिकांत नाशिक कल 8 जुन 2026 नाशिक मे पुलिस महानिदेशक, श्री सदानंद दाते, महाराष्ट्र पुलिस अकादमी, नासिक में पुलिस सब-इंस्पेक्टर सत्र संख्या 127 के दीक्षांत समारोह के लिए नासिक के दौरे पर थे। इसी दौरान, नासिक पुलिस आयुक्त कार्यालय में सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 से संबंधित सुरक्षा और योजना पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारियों कैसी हो रही है। इसका जायेजा देखने के लिए नासिक में पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते की उपस्थिति में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। नासिक: महाराष्ट्र राज्य के देश और विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 में शामिल होने की उम्मीद को देखते हुए, इस बैठक में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग करके सुरक्षा प्रणाली को और अधिक कुशल बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में माननीय पुलिस आयुक्त नासिक शहर श्री संदीप कर्णिक, माननीय विशेष पुलिस महानिरीक्षक नासिक श्री संजयसिंह येनपुरे, माननीय उपस्थित थे। नासिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक श्री धोंडोपंत स्वामी, नासिक पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभी पुलिस उपायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में उपस्थित थे। इस बैठक से स्पष्ट हुआ कि पुलिस विभाग ने सिंहस्थ कुंभ मेले 2027 के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सक्षम और तैयार करने की योजना में तेजी दिख रही है। पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के मार्गदर्शन में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक ने आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को एक नई दिशा प्रदान की है।




Subscribe to my channel