राजस्थानराज्य

Rajasthan News नीमकाथाना जिला बनने पर धन्यावाद यात्रा: मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, माला पहनाकर किया स्वागत

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

एक महीने पहले नीमकाथाना से जयपुर के लिए नीमकाथाना को जिला बनाने की पदयात्रा निकली थी। जिसमें हजारों लोगों ने पदयात्रा में शामिल होकर जिले की मांग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रखी और गुरुवार को नीमकाथाना से जयपुर के लिए जिला बनाने पर धन्यवाद यात्रा निकाली गई। शहरवासियों व ग्रामीणों ने नीमकाथाना से जयपुर के लिए बसों से गुरुवार देर शाम को राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक सुरेश मोदी के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा निकाली। जहां शाम 7 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया।वहीं, मुख्यमंत्री का नीमकाथाना की जनता जे 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। विधायक सुरेश मोदी कहा कि नीमकाथाना में तीन नई कॉलेजों का मुख्यमंत्री ने सौगात दी। नीमकाथाना में विकास कार्यों की बड़ी बड़ी सौगातें दी है। लंबे समय से जिले की मांग थी उसको भी पूरा किया। वहीं विधायक मोदी ने नीमकाथाना के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। विधायक मोदी ने मुख्यमंत्री को नीमकाथाना आगमन के लिए निमंत्रण भी दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री से कहा कि नीमकाथाना में महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति का अनावरण व जनाना अस्पताल बनकर तैयार हो गया हैं जिसका आप नीमकाथाना में आकर अनावरण करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button