बिहार
Trending

वंदे भारत एक्सप्रेस अब 20 कोच के साथ दौड़ेगी, श्रावणी मेला के लिए चलाई गईं चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब 20 कोच के साथ दौड़ेगी, रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए चलाईं चार जोड़ी विशेष ट्रेनें

पटना/हावड़ा: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने पटना और हावड़ा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या बढ़ा दी है। अब यह हाई-स्पीड ट्रेन 11 जुलाई (शुक्रवार) से 16 की जगह 20 कोचों के साथ संचालित होगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे ट्रेन की यात्री क्षमता में इजाफा होगा और अधिक लोग वंदे भारत की तेज़, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस अब पहले से अधिक सुविधाजनक और यात्रियों के लिए उपयोगी हो जाएगी, खासकर त्योहारी सीजन और श्रावणी मेला के दौरान।

श्रावणी मेला के लिए चार जोड़ी विशेष ट्रेनें

रेलवे ने श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु चार जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन जुलाई और अगस्त महीने में विभिन्न तारीखों पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक आसानी से पहुंचने में मदद मिल सके।

1. आरा-जसीडीह-आरा स्पेशल (03270/03269)

  • संचालन: 13 जुलाई से 10 अगस्त तक, हर रविवार

  • आरा से प्रस्थान: रात 12:15 बजे, जसीडीह आगमन: दोपहर 12:10 बजे

  • जसीडीह से वापसी: 12:30 दोपहर, आरा आगमन: रात 11:45 बजे

  • सभी स्टेशनों और हाल्टों पर ठहराव

2. कटिहार-देवघर-कटिहार स्पेशल (05716/05715)

  • संचालन: 10 जुलाई से 7 अगस्त तक, हर गुरुवार

  • कटिहार से प्रस्थान: 2:20 दोपहर, देवघर आगमन: अगले दिन 4:15 सुबह

  • वापसी: 11 जुलाई से 8 अगस्त तक, हर शुक्रवार, देवघर से प्रस्थान: 5:45 सुबह

  • मार्ग: पूर्णिया, अररिया, सुपौल, सहरसा, मुंगेर, सुल्तानगंज

3. डिब्रूगढ़-देवघर-डिब्रूगढ़ स्पेशल (05926/05925)

  • संचालन: 10 जुलाई से 9 अगस्त तक, सप्ताह में 5 दिन

  • डिब्रूगढ़ से प्रस्थान: 9:40 सुबह, देवघर आगमन: अगली रात 8:25 बजे

  • वापसी: 11 जुलाई से 10 अगस्त तक, सप्ताह में 5 दिन, देवघर से प्रस्थान: 9:55 रात

  • मार्ग: गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, भागलपुर

4. रांची-भागलपुर-रांची स्पेशल (08646/08645)

  • संचालन: 10 जुलाई से 10 अगस्त तक, हर रविवार, मंगलवार, गुरुवार

  • रांची से प्रस्थान: 11:00 रात, भागलपुर आगमन: अगले दिन 12:05 दोपहर

  • वापसी: 11 जुलाई से 11 अगस्त तक, हर सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, भागलपुर से प्रस्थान: 1:10 दोपहर

  • मार्ग: बरकाकाना, कोडरमा, नवादा, सुल्तानगंज

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button