बिहार
Trending

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, 11 जुलाई से 10 अगस्त तक 13 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को राहत, 11 जुलाई से 10 अगस्त तक 13 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

पटना: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। मंडल के आठ स्टेशनों पर कुल 13 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका जाएगा। यह व्यवस्था 11 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक प्रभावी रहेगी।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चन्द्र ने जानकारी दी कि यह विशेष ठहराव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और मेले के दौरान स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से किया गया है।

जिन स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव होगा:

मनकठा, खुसरुपुर, टेका बीघा, हरदास बीघा, मंझौली ग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादव नगर, मेकरा मेमरखाबाद हाल्ट और शुक्रदासग्राम हाल्ट।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थायी व्यवस्था का लाभ उठाएं और यात्रा की योजना पहले से बनाएं ताकि कोई असुविधा न हो।

अस्थायी रूप से ठहरने वाली प्रमुख ट्रेनें:

13235/13236 साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस – मनकठा स्टेशन पर

53231/53232 तिलैया-दानापुर पैसेंजर – टेका बीघा, मंझौली ग्राम, बुद्धदेवचक यादव नगर

63209/63212 देवघर-पटना/पटना-झाझा मेमू – मंझौली ग्राम, शुक्रदासग्राम

63205/63206 किउल-पटना मेमू – बुद्धदेवचक यादव नगर

53228/53227 पटना-मोकामा पैसेंजर – बुद्धदेवचक यादव नगर, मेकरा मेमरखाबाद

63207 झाझा-पटना मेमू – शुक्रदासग्राम

13401/13402 भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस – खुसरुपुर, हरदास बीघा

रेलवे का यह निर्णय श्रावणी मेले में भाग लेने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत देगा, खासकर उन लोगों को जो ग्रामीण और कम पहुंच वाले क्षेत्रों से यात्रा करते हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि समय पर स्टेशन पहुंचें, ट्रेन शेड्यूल की जानकारी रखें और भीड़-भाड़ से बचने के लिए संयम बरतें।

@ State Incharge Animesh Anand

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button