IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News कांग्रेस विधायक श्री पटेल एवं पूर्व मंत्री का अनिश्चितकालीन धरना जारी

रिपोर्टर विजय गुप्ता सीधी मध्य प्रदेश

सीधी जिले के सिहावल विधानसभा की समस्या को लेकर सिहावल विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन कमलेश्वर पटेल का अघोषित विद्युत कटौती एवं विद्युत समस्याओं को लेकर दिनाँक 23 मार्च पूर्वान्ह 11:00 बजे से जिला मुख्यालय सीधी में धरना प्रदर्शन जारी है,
विधायक श्री पटेल द्वारा बताया गया है कि, परीक्षा काल में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही है, और विद्युत विभाग पूरे गांव की बिजली काट रहे हैं, इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, सिहावल विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों की बिजली काट दी गई है, तथा जिले में काटे गए ग्रामों की संख्या सैकड़ों में है, विधायक श्री पटेल ने कहा है कि, जन समस्याओं के ज्वलंत मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है, श्री पटेल ने कहा कि विद्युत मंडल शासन प्रशासन के अधिकारियों से अनेकों बार चर्चा करके एवं लिखित रूप से भी इस जन समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया था, उसके बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों बनी होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने को विवश होना पड़ा हैं, उन्होंने बताया कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं संचालित है, छात्रों के भविष्य को अनदेखा कर सीधी जिले के अनेक ग्रामों की विद्युत का विच्छेदन कर दिया गया है, यह बिजली तत्काल जोड़ी जाए, ऐसे उपभोक्ता जिनके द्वारा विद्युत बिल का भुगतान कर दिया गया है, उनकी बिजली को न काटा जाए उन्होंने कहा कि सीधी जिले में सैकड़ों विद्युत ट्रांसफार्मर जले हुए हैं, इन्हें न बदलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बिगड़े ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए, अनेकों ग्रामों की विद्युत केबल जली हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, इसे शीघ्र बदला जाए!
जीवन के लिए पानी अत्यंत महत्वपूर्ण है, काटी गई बिजली से अनेकों ग्रामों की पेयजल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है, अनेकों ग्रामों में विद्युत खंभे टूटकर जमीन पर गिरे हुए हैं, इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इन्हें बदला जाए, इतना ही नहीं विद्युत बिल पेपरलेस करने के कारण किसानों एवं आमजन को मोबाइल पर विद्युत बिल भेजे जा रहे हैं, अनेकों उपभोक्ताओं के पास मोबाइल भी नहीं है, ऐसे में दो- तीन माह बाद बिजली बिल का भुगतान नहीं होने पर, किसानों को लोक अदालत के नोटिस देकर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनके सामान की कुर्की की जा रही है, जो की पूरी तरह विधि विरुद्ध है !

विधायक श्री पटेल ने कहा कि वास्तविक बिल को ही उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाए, अनेकों ग्रामों एवं टोलों में विद्युत कनेक्शन नहीं है, उसके बाद भी उन्हें भारी-भरकम में बिजली का बिल दिया जा रहा है, इस व्यवस्था में सुधार कराया जाए, और विसंगति पूर्ण विद्युत बिलों को तत्काल वापस लिये जाए, विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि जन-जन की आस्था के प्रतीक नवरात्रि एवं रमजान के पवित्र पर्व पर विद्युत मंडल के द्वारा अघोषित विद्युत कटौती एवं ग्रामों की बिजली को काटना अमानवीय कृत्य है, विद्युत कटौती एवं गांव की बिजली को काटना बंद किया जाए,

एसडीएम, अधीक्षण यंत्री पहुंचे धरना स्थल पर, खाली हाथ लौटे

अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व सीधी श्री नीलेश शर्मा, अधीक्षण यंत्री, विद्युत वितरण कंपनी श्री एसपी तिवारी, सहित अन्य अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक श्री पटेल से चर्चा कर धरने को समाप्त करने का आग्रह किया, किंतु विधायक श्री पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धरना जनहित के उद्देश्यों को लेकर दिया जा रहा है, जब तक समस्या का हल नहीं किया जाता है, वे धरना स्थल से नहीं उठेंगे, सुबह से ही धरना स्थल पर भाजपा की जन विरोधी नीति एवं उसके कुशासन पर कांग्रेसी नेताओं के द्वारा प्रहार किया जा रहा है,
विधायक एवं पूर्व मंत्री का विद्युत समस्याओं को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी है। बताते चलें कि, सिहावल विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में बिजली की समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी है, कल रात्रि में एक साथ सभी नेता इसी जगह पर रात में सोए हुए थे, यही वजह रहा कि, आज दूसरे दिन सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान एवं आमजन अपना घर छोड़कर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

उक्त धरना प्रदर्शन में इन नेताओं की रही उपस्थिति
अधिवक्ता श्री विनोद वर्मा, सदस्य जिला पंचायत श्री के डी साकेत , पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी श्री रूद्र प्रताप सिंह बाबा,अध्यक्ष, चिंतामण तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बहरी श्री परमजीत पांडे, तिलकराज सिंह टिकरी सरपंच, उपाध्यक्ष,जनपद पंचायत सिहावल, श्री मनोज सिंह चंदेल,सरपंच श्री अजय सिंह कारीमाटी, सरपंच बहरी श्री अनुज साहू, श्री आशीष द्विवेदी,अध्यक्ष, जिला युवा कांग्रेस श्री देवेंद्र सिंह दादू श्री नरेंद्र सिंह भंवर ,मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल श्री महेंद्र पांडे, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका सीधी श्री विक्रम सिंह,श्री दिनेश पाठक, श्री प्रदीप सिंह दीपू श्रीमती रंजना मिश्रा, श्री करुणा सिंधु परौहा, श्री ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, श्री गैंदलाल कोल, श्री तिलक राज सिंह , श्री गिरीश द्विवेदी, श्रीमती शीला साकेत,श्रीमती सुगनी देवी पूर्व वाले सहित अन्य कांग्रेस जन एवं आमजन उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button