ब्रेकिंग न्यूज़

तोपचांची के लाल तफसीर इकबाल बने हैदराबाद के आईजी, गांव में जश्न का माहौल

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड से निकलकर तफसीर इकबाल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी तफसीर इकबाल को तेलंगाना के हैदराबाद जोन का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया।

उनकी इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव तोपचांची में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों में गर्व और उत्साह का माहौल है। सेवानिवृत्त शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मुमताज आलम ने बताया कि तफसीर इकबाल, दिवंगत डॉ. एसएन इकबाल के पुत्र हैं, जो तोपचांची में एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे।

तफसीर इकबाल की प्रारंभिक शिक्षा तोपचांची के मध्य एवं उच्च विद्यालय में हुई थी। इसके बाद उन्होंने टीएनबी कॉलेज, भागलपुर से स्नातक की पढ़ाई की और उच्च शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से प्राप्त की। पहले उनका आईपीएस कैडर आंध्रप्रदेश था, जो बाद में तेलंगाना में परिवर्तित हो गया।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल तोपचांची, बल्कि पूरे धनबाद जिले को उन पर गर्व है। क्षेत्र के युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

Dhanbad Jharkhand News @ Bureau Chief Mithilesh pandey

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button