अपराधउत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttarakhand News पिथौरागढ़ उत्तराखंड थाना बेरीनाग पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में दिनांक- 22.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक थाना बेरीनाग श्री प्रभात कुमार द्वारा माननीय न्यायालय से धारा- 504/506 IPC व SC/ST ACT के अन्तर्गत जारी गैर जमानतीय वारण्ट के अनुपालन में 02 वारण्टी अभियुक्तों क्रमशः 1- मनोज सिंह पुत्र स्व0 शेर सिंह निवासी ग्राम ग्वारी पोस्ट सलिया थाना बेरीनाग, 2- गणेश सिंह पुत्र स्व0 नैन सिंह निवासी ग्राम शिमाली पोस्ट गणाई गंगोली थाना बेरीनाग पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe to my channel