IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय जनपद महराजगंज दिनांक – 15 सितम्बर 2026

सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में गाटा संख्या 554 रकबा 0.049 हेक्टेयर, जो राजस्व अभिलेखों में पोखरी के रूप में दर्ज सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, पर किए गए अवैध अतिक्रमण को आज दिनांक 15.09.2026 को *राजस्व टीम एवं पुलिस बल की उपस्थिति में हटवाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। उक्त भूमि के संबंध में पारित बेदखली आदेश दिनांक 04.06.2026 के अनुपालन में पूर्व में राजस्व टीम द्वारा स्थल का सीमांकन किया गया था।

अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जा स्वेच्छा से हटाने हेतु निर्धारित अवधि का अवसर भी दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके पश्चात पुनः राजस्व टीम द्वारा स्थल का सीमांकन कराया गया, जिसमें अवैध कब्जा यथावत पाया गया। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में आज राजस्व टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त सार्वजनिक उपयोग की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button