Rajasthan News : कालूवाला ढाबा के पास पिकअप व ट्रक की जोरदार भिड़ंत: रामदेवरा से लौट रहे 1 श्रद्धालु की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल; 7 गंभीर श्रीगंगानगर रेफर एंकर
जिला संवाददाता नवीन कुमार शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान
रायसिंहनगर। समेजा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कालूवाला ढाबा के पास एक अल सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों व पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने 7 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समेजा कोठी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




Subscribe to my channel