IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : 18 के आंकड़े के लिए जोड़तोड़ तेज, रायसिंहनगर पालिका अध्यक्ष पद पर आज तस्वीर होगी साफ

रायसिंहनगर जिला श्रीगंगानगर रिपोर्टर नवीन शर्मा हैडलाइन

जिला संवाददाता नवीन कुमार शर्मा श्री गंगानगर राजस्थान

एंकर:- रायसिंहनगर। नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन का आज आखिरी दिन है। चुनाव परिणाम में भाजपा को 13, कांग्रेस को 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 11 सीटें मिली हैं। अध्यक्ष पद पर बहुमत साबित करने के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों की नजर अब निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हुई है।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीष कौशल इस बार वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और कड़े मुकाबले में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे प्रत्याशी को मात देकर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा की ओर से मनीष कौशल के साथ वार्ड नंबर 31 से निर्वाचित डॉ. मयंक सिंगल का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल है।

मनीष कौशल को क्षेत्र में पौधारोपण अभियान को लेकर चलाए गए अभियानों के चलते ‘ग्रीन मैन’ के नाम से भी जाना जाता रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान पौधारोपण को लेकर चलाई गई मुहिम चर्चा में रही थी। नगर पालिका में किसी भी राजनीतिक दल के पास अपने दम पर बहुमत नहीं है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को 18 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। कांग्रेस की नजर निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर है, वहीं भाजपा भी अपने पक्ष में संख्या जुटाने के प्रयास में है। नामांकन का आज अंतिम दिन होने के चलते अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और आज तस्वीर काफी हद तक साफ होने की संभावना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button