Bhopal
जनसुनवाई में कलेक्टर ने छात्राओं को वितरित की पाठ्य पुस्तकें नागरिकों से 130 आवेदन प्राप्त हुए
प्रत्येक मंगलवार को होती है जनसुनवाई

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 130 आवेदन प्राप्त हुए। इस मौके पर एडीएम भूपेन्द्र गोयल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कलेक्टर ने दो छात्राओं को कक्षा 9वीं एवं 10वीं की पाठय पुस्तकें प्रदान की। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।




Subscribe to my channel