राजस्थानराज्य

Rajasthan News भाजपा एससी मोर्चा ने शहीदी दिवस पर वीर शहीदो को किया याद

रिपोर्टर सुरेंद्र सिंह श्री विजयनगर जिला श्री गंगानगर राजस्थान 

श्रीविजयनगर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शहीदी दिवस पर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एससी मोर्चा अध्यक्ष विक्रम लोट के नेतृत्व में वार्ड नंबर 20 के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वीर शहीदों को नमन किया । अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश भक्ति व मातृभूमि के प्रति समर्पण के अद्वितीय नायक शहीद भगतसिंह राजगुरु व सुखदेव सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन । मा भारती को अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए हंसते हंसते फांसी के फंदों को चूमने वाले शहीद वीरो को याद किया राष्ट्र के लिए आपकी निष्ठा , त्याग व सर्वस्व समर्पण सदैव देशवासियों की प्रेरणा बनी रहेगी।। रायसिंहनगर विधायक बलवीर सिंह लूथरा जी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी वीर शहीदो को नमन किया । इस मौके भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इशवजीत सिंह दानेवालिया, भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम लोट, पवन लोट ,स्वामीनाथ पासवान, मुकेश केंथ, सतनाम सिंह, सुनील किराड़, दर्शन,अमर नाथ, राजू पंवार धर्माराम मेघवाल, कृष्ण लाल, सुखा सिंह, संदीप मेघवाल सन्नी धानक व वार्ड के लोग उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button