राजस्थानराज्य

Rajasthan News फिरौती मामले में लॉरेंस गैंग का गुर्गा आशीष बिश्नोई गिरफ्तार

रिपोर्टर सुरेंद्र सिंह श्री विजयनगर जिला श्री गंगानगर राजस्थान

श्री विजयनगर श्रीगंगानगर जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख यह जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19 मार्च 2023 को मनीष कुमार दुआ पुत्र रामचंद्र दुआ निवासी वार्ड नंबर 10/14 श्री विजयनगर ने एक रिपोर्ट पेश की कि करीब 2 साल पहले किसी विदेशी नंबर से कॉल कर मुझे गोली मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की गई थी। इसके पश्चात नरेंद्र बुरट ने मुझसे संपर्क किया और बताया कि आशीष विश्नोई मेरा भाई है उसे तुझे मारने के लिए ऑफर आई हुई है और मुझे आशीष बिश्नोई से मिलवाया तो आशीष बिश्नोई ने मुझसे 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी और मुझे तुम करते हुए गैंग के सदस्य नरेंद्र बुरट और आशीष बिश्नोई तथा इनके साथ अन्य तीन चार लोगों ने मिलकर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए साढ़े 5 लाख रुपए की फिरौती प्राप्त कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा नंबर 74/2023 धारा 386,34 आईपीसी में मामला दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक रामचंद्र द्वारा प्रारंभ किया गया। इस मामले में थानाधिकारी की टीम द्वारा मुख्य आरोपी आशीष बिश्नोई पुत्र प्रवीण कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 अगर कॉलोनी नई मंडी घड़साना जिला श्रीगंगानगर को गिरफ्तार किया गया है आरोपी आशीष बिश्नोई लॉरेंस गैंग का सदस्य है और जिस पर पूर्व में भी फिरौती मांगने के अपराधिक प्रकरण दर्ज है जिससे प्रकरण के संबंध में अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button