ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यस्वास्थ्य

Rajasthan News मनपसंद ब्रांड की भगर खाने से फूड पोइजिंग के केश बढ़े

रिपोर्टर यारू रायपाल जैसलमेर राजस्थान

पिछले दो दिनों में राज्य के जैसलमेर जिले में फूड पोइजिंग के मामले सामने आने से चिकित्सा विभाग दहशत में हैं। जैसलमेर के जवाहर चिकित्सालय में फूड पोइजिंग के 200 के करीब मामले सामने आए हैं। इसके अलावा क्षेत्र के रामगढ़ और पोकरण के ओढनिया में भी फूड पोइजिंग के मामले देखने को मिले हैं।

रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर

जैसलमेर के बाद अब रामगढ़ में भी आए फूड पॉइजनिंग के मरीज, रामगढ़ अस्पताल में चल रहा है 5 मरीजों का उपचार, उसी ब्रांड की सांख का किया था सेवन, 3 मरीज एक परिवार के तथा 2 मरीज एक परिवार के

गुणवत्ता की जांच होने तक ना करे सेवन:-जिला कलेक्टर

जैसलमेर जिले में मनपसंद ब्रांड की शौंख खाने पर फूड पॉयजनिंग की वजह से बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इसके संबंध में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि जब तक चिकित्सा विभाग द्वारा मनपसंद ब्रांड की शौंख (सोरटेक्स भगर) की गुणवत्ता की जांच ना की जाए तब तक इसका सेवन ना करें।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button