पंजाब

विद्यार्थी रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार दाता बनेंगे’ की पोस्ट व्हाट्सएप ग्रुपों में डालने का मुझे खामियाजा भुगतना पड़ा : रजत महाजन

✍️रिपोर्टर सुखविंदर सिंह मेहरा, मुकेरियां, होशियारपुर पंजाब

होशियारपुर शिक्षा मंत्री पंजाब  के बयान ‘पंजाब के सरकारी स्कूल के विद्यार्थी रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार दाता बनेंगे’ की पोस्ट अध्यापक व्हाट्सएप ग्रुपों में डालने का खामियाजा भुगतना पड़ा एक अध्यापक को. ग्रुप एडमिन अध्यापक की तरफ से डाली गई यह पोस्ट डिलीट ना करने पर भद्दी शब्दावली ,गाली गलौच तथा जान से मारने तक की धमकी दी गई.आज जिला होशियारपुर के शहर मुकेरिया के एक सरकारी स्कूल के अध्यापक को ग्रुप में आदरणीय शिक्षा मंत्री पंजाब जी के बयान की पोस्ट ‘सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी रोजगार मांगने वाले नहीं रोजगार दाता बनेंगे’ की भारी कीमत चुकानी पड़ी इस सम्बन्ध मे मास्टर रजत महाजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि  मेरी  तरफ से शिक्षा मंत्री स.हरजोत बैंस और एस एस पी दफ्तर जिला होशियारपुर क्राइम सैल को दी गई.ऑनलाइन  पत्र में लिखा गया है कि,मै मुकेरिया सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सिंहपुर ब्लॉक हाजीपुर में पढ़ाता हूं. ‘संघर्ष कमेटी होशियारपुर ‘ नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षा मंत्री की तरफ से बिजनेस ब्लास्टर यंग इंटरपनियार स्कीम के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को रोजगार दाता बनाया जाएगा.और इस बयान को सुनकर मास्टर रजत महाजन  प्रभावित हुआ और इस बयान की एक क्लिप मास्टर रजत महाजन ने  उपरोक्त ग्रुप में भेज दी.  उन्होंने बताया कि इसके बाद मेरे नंबर पर इंदर सुखदीप सिंह सरकारी एलीमेंट्री स्कूल बनियाल ब्लॉक दसुआ – के अध्यापक का फोन आया कि तुमने उपरोक्त पोस्ट क्यों डाली, इसको हटाओ .

इसके साथ ही मुझे गाली गलौज की गई तथा मां बहन की गालियां निकाली गंजा साला तक कहा गया , जान से मारने की धमकी भी दी गई . उन्होंने बताया कि मेरी कोई बात नहीं सुनी और मुझे सिर्फ गालियां ही देते रहें उसने कहा कि मैं इंदर सुखदीप सिंह बोल रहा हूं सुन ले मैं तेरे को छोडूंगा नहीं  इसके बाद मैंने फोन काट दिया.मेरा परिवार उस समय मेरा जन्मदिन मना रहा था.

इसके बाद सारे घर में एक सहम का माहौल पैदा हो गया. दरख्वास्तकरता की ओर से अपनी तथा अपने परिवार की जान माल की रक्षा के लिए इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए शिक्षा मंत्री पंजाब तथा एसएसपी जिला होशियारपुर जी को विनती कर दी गई है.मास्टर रजत महाजन ने बताया कि मेरा कोई भी मास्टर इंदर सुखदीप इस बात के चलते हुए कोई राजीनामा नहीं हुआ है मास्टर रजत महाजन ने कहा कि दी गई एप्लीकेशन के मुताबिक मास्टर इन्द्रसुखदीप सिंह पर बनती कार्रवाई की जाए ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button