छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh News भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने छतीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची किया जारी

अंतागढ़ से नरहरदेव गावड़े,भानूप्रतापपुर से लतीफ पिड्डा,कांकेर से नमिता नेताम को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

रायपुर – प्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने आज प्रदेश की 16 विधानसभा सीटों पर दूसरी सूची के तहत अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने राष्ट्रीय कार्यालय पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम ब्यौहारी जिला शहडोल से इसकी घोषणा की। पहले लिस्ट में 16 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी और अब दूसरी सूची में भी 16 प्रत्यशियों के नामो की घोषणा हुई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की है कि छत्तीसगढ़ में पूरे 90 विधानसभा सीटों में पार्टी दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। दूसरी सूची में मनेंद्रगढ़ से महेश प्रसाद,बैकुंठपुर से मेजर प्रसाद यादव, लोरमी से सुरेंद्र यादव, मुंगेली से संजय गंधर्व, बसना से सदानंद साहू, महासमुंद से रंजीत चंद्राकर, अभनपुर से कमलेश साहू राजिम विधानसभा से संतोष कुमार साहू, सिहावा विधानसभा से डोमार सिंह नेताम, धमतरी से निरंजन पटेल, पाटन से संजय कुमार साहू, साजा से लक्ष्मी नारायण साहू, डोंगरगांव से हृदय बबलू साहू, अंतागढ़ से नरहरदेव गावड़े, भानूप्रतापपुर से लतीफ पिड्डा, कांकेर से नमिता नेताम को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।अब इन सब के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लगभग 1 साल बचे हैं ऐसे में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी करके भाजपा कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है क्योंकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का इन विधानसभाओं में भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हुए हैं और साथ ही साथ लगातार नशामुक्ति महा अभियान को साथ लेकर लोगों के बीच जन जागरण करते हुए पहुंच रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने अलग-अलग जगह अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन इस विधानसभा चुनाव में पार्टी ने व्यापक रूप से तैयारियां करना शुरू कर दी है। प्रत्याशियों की घोषणा करते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इस बार पार्टी को लेकर अलग माहौल है। छत्तीसगढ़ की जनता नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूक हो चुकी है जिसके तहत तीसरे विकल्प के रूप में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी छत्तीसगढ़ में तेजी से उभर कर लोगों के बीच विश्वसनीय हो रही है। हमारे कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जन जागरण अभियान को गति दे रहे हैं साथ ही साथ सरकार की गलत नीतियों को ज्ञापन के माध्यम से सरकार के उच्च पदों पर आसीन मंत्री विधायकों तक प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं अब इन सब के बीच हमारी पार्टी ने 16 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसके बाद कुल 32 विधानसभा में प्रत्याशी तय हो गए है,आगामी समय मे जल्द ही पुरे 90 विधानसभा सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button