जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News क्रीरी में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

रिपोर्टर परवेज बारामूला जम्मू/कश्मीर
तंगमर्ग उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के फ्रेशर क्रीरी में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। बागों के पास कीटनाशक का छिड़काव कर रहा ट्रैक्टर फ्रोस्टर मोड के पास अचानक पलट गया। सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शौकत अहमद वानी पुत्र गुलाम मोहम्मद वानी निवासी वारीपोरा बाला हादसे में घायल हो गया और उसे एसडीएच क्रीरी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की उम्र करीब 26 साल थी।

Subscribe to my channel