राजस्थानराज्य

Rajasthan News अबेडकर जयंती पूर्व तैयारी बैठक संपन्न

रिपोटर बाबुराम केनावत धोरीमन्ना राजस्थान

धोरीमन्ना – अंबेडकर विकास समिति धोरीमना के बैनरतले एक दिवसीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती 14 अप्रेल की पूर्व तैयारी बैठक आज अंबेडकर भवन में अध्यक्ष रिड़मलराम के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया ।आगामी 14 अप्रैल 2023 को डॉक्टर बाबा साहेब की 133 जयंती बड़ी धूमधाम से उपखंड मुख्यालय पर मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखें। सर्वप्रथम जयंती कार्यक्रम की प्रशासन अनुमति लेना, रैली का रूट तय करना, जयंती को सफल बनाने के लिए टेंट, साउंड, प्रचार-प्रसार, डेकोरेशन, बैनर, दुपट्टे जलपान, अल्पाहार, मोमेंटो इन बातों पर चर्चा की गई। जयंती व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भामाशाहों व आर्थिक सहयोग जरूरत पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सचिव श्याम मकवाना, कोषाध्यक्ष भैराराम, महासचिव घनश्याम कुलदीप उपाध्यक्ष दूदाराम, पोकरराम बामणिया तुलछाराम अहम्पा, जयरामाराम कुलदीप, नरसिंगाराम फुलवरिया, पारस गोंसाई, गणपतलाल नामा, पारसमल मकवाना, बाबूलाल नामा, नरसीराम ठेकेदार चनणाराम नामा, व वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
यह जानकारी संवाददाता को चनणाराम नामा ने दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button