शास्त्रीनगर थाना का नगर पुलिस अधीक्षक मध्य दीक्षा ने किया औचक निरीक्षण
शास्त्रीनगर थाना का नगर पुलिस अधीक्षक मध्य दीक्षा ने किया औचक निरीक्षण

आज दिनांक 20.06.2025 की संध्या में सुश्रीo दीक्षा, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना द्वारा शास्त्रीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया।
उक्त निरीक्षण के क्रम में थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों तथा काण्डों के अनुसंधान की प्रगति की समीक्षा की गई एवं कार्यों/अनुसंधान के ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
पटना, (भारतीय अपराध समाचार) शुक्रवार को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना दीक्षा द्वारा शास्त्रीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS, सिरिस्ता कार्यों एवं लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में दीक्षा ने थाने में रखे अभिलेखों की सुसंगतता, मालखाने में जब्त सामग्रियों की स्थिति तथा CCTNS के माध्यम से की जा रही प्रविष्टियों का भी अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने सिरिस्ता में कार्यरत कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
लंबित कांडों के अनुसंधान की धीमी प्रगति पर नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को फटकार लगाते हुए मामलों के ससमय निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Subscribe to my channel