उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर, सुगम यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/ यातायात, श्री परवेज अली द्वारा आज दिनांक- 22.03.2023 को यातायात चौकी के0एम0ओ0यू0 में उ0नि0 यातायात, श्री दरबान सिंह मेहता व यातायात ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ सुगम यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में गोष्ठी की गई। पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को वर्तमान में लागू नई ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने, सड़क किनारे अनावश्यक रुप से पार्क किये गए वाहनों को टो करने एवं शराब पीकर /तेज गति से वाहन चलाने/ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वालों/ नाबालिग द्वारा वाहन चलाने/ बिना हेलमेट व तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने/ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button