
रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार
लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा आदि के साथ साथ अब बिहार में भी अपना पांव फैलाने में सफल साबित हो रही है। कई पदों पर कुशल तथा कर्मठ युवाओं को नियुक्त किया गया है। ग्राम राघोपुर चतुरंग, बिदुपुर, वैशाली निवासी इंडियन क्राइम न्यूज़ के पत्रकार श्री आकाश गिरी को वैशाली जिले से जिला मीडिया प्रभारी घोषित किया गया तथा ग्राम अमेर, बिदुपुर, वैशाली निवासी श्री नीतीश कुमार को जिला अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही पार्टी आगामी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने के लिए भी तैयारी कर रही है तथा पंचायत स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर के जनता की समस्या को सुन कर उनके समाधान हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित कुमार चौधरी ने भी समस्त कार्यकर्ताओं समेत अन्य सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पार्टी की गरिमा बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा भाव से जन हित में कार्य करने की बात कही।




Subscribe to my channel