Punjab News : जीरकपुर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया

रिपोर्टर/महेंद्र सिंह लालडू एस.ए.एस.नगर (मोहाली) पंजाब
जीरकपुर:24 अप्रैल सिविल सर्जन मोहाली डॉ. संगीता जैन जी के मार्गदर्शन में तथा एस.एम.ओ. डॉ. पोमी चतरथ जी के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य पर्यवेक्षक लखविंदर पाल ने जी.एस. मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीरकपुर में विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जानकारी दी कि मलेरिया मच्छर साफ खड़े पानी में पनपता है, जहां डेंगू मच्छर दिन में काटता है, वहीं मलेरिया मच्छर रात में काटता है। मलेरिया में तेज बुखार के साथ ठंड लगना और कंपकंपी तथा तेज सिरदर्द, पसीना आना तथा बुखार उतरने के बाद थकान और कमजोरी होती है। बुखार होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या सरकारी अस्पताल में रक्त जांच करवाएं ताकि समय रहते उपचार हो सके।
* इससे बचाव के लिए
* अपने घरों, दुकानों, दफ्तरों, स्कूलों को साफ रखें तथा खास तौर पर कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमलों और कंटेनरों में भरे पानी को सप्ताह में एक बार पूरी तरह से सुखाएं। स्टोर किए गए पानी को ढककर रखें।
* मच्छरों के पनपने के स्रोतों को खत्म करना मलेरिया विरोधी अभियान का अहम हिस्सा है, मलेरिया को लेकर लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए। * “विश्व मलेरिया दिवस” विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आने वाले दिनों में मलेरिया और डेंगू जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा, स्कूलों, कॉलेजों, मोहल्ला समितियों और एनजीओ को जागरूक किया जाएगा और आने वाले समय में घर-घर जाकर लार्वा चेक किया जाएगा, जिन घरों में लार्वा पाया जाएगा, उन घरों के चालान भी एम.सी. कार्यालय द्वारा किए जाएंगे। * इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता हरप्रीत सिंह, प्रिंसिपल मैडम मीनाक्षी, स्वास्थ्य प्रभारी मैडम डिंपल और अन्य स्टाफ मौजूद था।
Subscribe to my channel