राजस्थानराज्य

Rajasthan News मानवाधिकार संगठन “ पीयूसीएल” के ज़िलाध्यक्ष बने राकेश शर्मा

रिपोर्टर पप्पू लाल बैरवा भीलवाड़ा राजस्थान

सुप्रसिद्ध मानवाधिकार संगठन पीपुल्स यूनियन फ़ॉर सिविल लिबर्टीज ( पीयूसीएल) का जिला सम्मेलन प्रदेश महासचिव अनंत भटनागर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ साथ ही नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता राकेश शर्मा को जिलाध्यक्ष, एडवोकेट ममता मेघवंशी तथा फारूक पठान को जिला उपाध्यक्ष, शैतान रेगर को जिला महासचिव तथा राम सुख बैरवा को जिला कोषाध्यक्ष चुना गयाइस मौक़े पर जिले से राज्य परिषद हेतु आठ सदस्य भी चुने गये !

जिला सम्मेलन मे प्रदेश महासचिव अनंत भटनागर ने कहा कि आज देश अघोषित आपातकाल का सामना कर रहा है, संविधान, लोकतंत्र और मानव के गरिमापूर्ण जीवन के मूलभूत मानवीय अधिकार पर अभूतपूर्व ख़तरा मंडरा रहा है, ऐसे विकट समय में मानव अधिकारों के लिए लड़ना बहुत ज़रूरी हो जाता है.देश में मानव अधिकारों के पक्ष में खड़े होना हमारा नागरिक दायित्व है देश के लोकतंत्र को बनाये रखना तथा संविधान की रक्षा की ज़िम्मेदारी लेना पीयूसीएल का कर्तव्य है! राज्य उपाध्यक्ष भंवर मेघवंशी ने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध संविधान और लोकतंत्र के लिए गठित हुए पीयूसीएल ने हमारे देश में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष किया है.आज के समय में मानवाधिकारों के लिए लड़ना इसलिए भी अधिक आवश्यक हो गया है, क्योंकि सत्ता व्यवस्था नागरिकों के अधिकारों पर निरंतर प्रहार कर रही है और लोकतंत्र विरोधी शक्तियाँ मानव अधिकारों के विरुद्ध दुष्प्रचार करने में लगी है. हर जागरूक इंसान बराबरी और न्याय के लिए लड़ता है,इस तरह के सारे छोटे छोटे संघर्षों को एकजुट करके लड़ाई को मज़बूत करना ही मानव अधिकारों का संघर्ष है नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि एक और दो अप्रेल को आयोजित हो रहे राज्य सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विभिन्न तैयारियां जारी है! जिला सम्मेलन के दौरान कॉमरेड एडवोकेट मोहम्मद कुरेशी,डॉ भीमराव अम्बेडकर वेलफ़ेयर सोसायटी जिला अध्यक्ष सोहन लाल भोजपुरिया, बालू मेघवंशी,पीयूसीएल राज्य परिषद सदस्य मुब्बसिर अली,प्रांजलि त्रिपाठी , शंकर मेघवंशी,प्रभु मेघवंशी,ईंट भट्ठा मजदूर यूनियन प्रदेश सचिव रतन भील,राधेश्याम रेगर,भगवान लाल,पूरण कासोटिया,पूजा मेघवाल,धर्मराज रेगर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स चांदमल रेगर, छोटू लाल रेगर मनोज वर्मा,परमेश्वर रेगर,पुखराज रावत,हीरा लाल मेघवंशी,विमला मेघवंशी,ललित मेघवंशी ,देवेंद्र मेघवंशी आदि कार्यक्रम में शामिल हुए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button