ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महराजगंज जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष, महिला गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जायसवाल जिला महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के निचलौल कस्बे में बुधवार को जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मां के हिस्से की जमीन को अपने नाम बैनामा कराने पहुंचे बड़े भाई को देख छोटे भाई ने रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचकर विरोध जताया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने विकराल रूप ले लिया और तहसील परिसर के बाहर सरेआम मारपीट शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने मां के नाम की जमीन को अपने नाम कराने के लिए दस्तावेज लेकर रजिस्ट्री कार्यालय का रुख किया था। लेकिन जैसे ही छोटे भाई को इसकी जानकारी मिली, वह अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंच गया। दोनों पक्षों में पहले तीखी बहस हुई और फिर हाथापाई शुरू हो गई।

मारपीट के दौरान ईंट-पत्थर तक चले, जिसमें बड़े भाई की पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई। महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। निचलौल कस्बे की यह घटना पारिवारिक विवादों के खतरनाक रूप लेने की गवाही दे रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button