राजस्थानराज्य

Rajasthan News ग्रामीणों की तत्परता से बची गौ माता की जान: सड़क पर पानी भरने से बिजली के पोल में आया करंट, लाइनमैन को फोन कर कटवाई लाइट

रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो नीमकाथाना राजस्था

पाटन के वार्ड नंबर 10 राजपूतों के मोहल्ले में शनिवार को एक विद्युत पोल में करंट दौड़ गया। जिससे विद्युत पोल के पास खड़ी हुई एक गाय अचानक गिर गई और झटपटाने लगी। आसपास के मोहल्ले वासियों ने देखा तो आनन-फानन में विद्युत कर्मचारियों को फोन कर लाइन कटवाई गई। जिसके बाद गौ माता की जान बच पाई। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि 2 दिन तक लगातार बारिश होने के कारण विद्युत पोल के पास पानी भरा हुआ था और पोल के समीप ही एक गाय खड़ी हुई थी। लाइट आते ही वहां पोल में करंट दौड़ गया जिससे वहां खड़ी गाय अचानक गिर गई और झटपटाने लगी। हमने तत्परता से लाइनमैन विश्राम मीणा को फोन किया और तुरंत लाइन कटवाई। जिससे गौ माता की जान बच गई। समय रहते लाइट नहीं कटवाई जाती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मोहल्ले वासियों ने कहा कि यह विद्युत पोल लोहे का हैं। यहां बारिश के मौसम में भी इस विद्युत पोल में करंट आ जाता है। इस बारे में विभाग को कई बार सूचित भी कर दिया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। सहायक अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर लाइट कटवाकर तुरंत वहां कर्मचारी भेज दिया गया था। यदि पोल में करंट दौड़ता है या अन्य कोई तकनीकी खामी है बो दूर कर दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button