
रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो सीकर राजस्थान
पाटन कस्बे के निकटवर्ती गांव दलपतपुरा के समीप शुक्रवार को 3 व्यक्तियों द्वारा बीच रास्ते में ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ मारपीट कर 15 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा मारपीट व लूट का मामला पाटन पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम दलपतपुरा निवासी
बनवारी लाल पुत्र हजारी लाल जाति गुर्जर ने पुलिस को बताया कि वह नांगल चौधरी से ट्रैक्टर से अपने घर पर जा रहा था। रास्ते में दलपतपुरा के खेतों के पास तीन लड़के दो बाइक पर सवार होकर आए और ट्रैक्टर के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। मेरे साथ मारपीट करने लगे व मेरे को जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने मेरे को लाठियों से मारा है। मेरे को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पिस्टल दिखा कर पास में रखे 15 हजार रुपए भी छीन लिए। शोर-शराबा सुनकर वहां खेत में काम रहे लोगों ने मुझे बचाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी अंकित, गोलू व पोला है, जो भेडन्टी के रहने वाले हैं।

Subscribe to my channel