ब्रेकिंग न्यूज़

भिनेता शाहिद खान बॉलीवुड मूवी में मुख्य किरदार से करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

पंजाब के शाहिद खान आज तक छोटे किरदारों से जाने जाते हैं वह अब बॉलीवुड में मुख्य भूमिका का किरदार से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएंगे।
ओर अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस और येलो मीडिया के बैनर तले बनने जा रही बॉलीवुड मूवी कैसा प्यार कैसा इश्क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।यह फिल्म उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ, आगरा लखनऊ मथुरा बनारस इत्यादि जगह पर शूट की जाएगी।इस फिल्म कि शूटिंग की तैयारी बहुत जोर शोर से चल रही है।इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड निर्देशिका ममता सैनी करेंगी,और साथ में द लेजेंड्स आर एम एस भी करेंगे।इस फिल्म के डी ओ पी कमल हंस रहेंगे, जिनके बहुत सारे प्रोजेक्ट्स इंडस्ट्री में बहुत पहले ही आ चुके हैं। और इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर गुरमीत दीवान रहेंगे।और मेक अप आर्टिस्ट व कास्टिंग डायरेक्टर शौर्य अरोड़ा रहेंगे। बात चित के दौरान अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी जी ने बताया कि अभिनेता शाहिद खान पहले भी क्राइम पेट्रोल,सावधान इंडिया,इत्यादि में काम कर चुके हैं,और उन्होंने पहले बहुत काम सीखा है,और एक ऑडिशन के द्वारा ही इनका चयन किया गया है इस मूवी के लिए और अप्रैल माह में ही इसकी शूटिंग प्रारंभ की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button