
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना जीआरपी थाना अंतर्गत गोडावास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से गिरने से एक व्यक्ति की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच
शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार राणासर निवासी सूगला बावरिया पैसेंजर ट्रेन से नीमकाथाना से रेवाड़ी की तरफ जा रहा था, तभी गोडावास फाटक के पास ट्रेन से गिरने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस चालक लीला राम वर्मा और ईएमटी देव कुमार सैनी ने घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को नीमकाथाना से जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल परिसर में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि घायल व्यक्ति रेवाड़ी में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Subscribe to my channel