ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : नेत्रदान कर बनी मिसाल: विधायक की मां विधायक संदीप जायसवाल की मां सरोज जायसवाल ( 88)का शनिवार की शाम लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

रिपोर्टर शिवचरण यादव कटनी मध्य प्रदेश

उनके निधन के पश्चात उनकी अंतिम इच्छा अनुसार नेत्रदान की प्रकिया कराई गई। यह कार्य उनकी सामाजिक भावना और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण बना। सरोज जायसवाल के निधन के बाद चित्रकूट हॉस्पिटल से आई डॉक्टरों की विशेष टीम गुरुनानक वार्ड स्थित निवास पर पहुंच कर नेत्रदान की प्रकिया को सफलतापूर्वक पूरा किया इस दौरान जिले के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सरोज जायसवाल ने अपने जीवनकाल में नेत्रदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके परिवार वालों ने उनके निधन के बाद पूरा किया है।
चित्रकूट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ यादव द्वारा नेत्रों को सुरक्षित रूप से निकलकर आई बैंक में सुरक्षित रखा गया जहां जरूरतमन्द मरीजों की दृष्टि वापस लाने में मदद मिलेगी

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button