Madhya Pradesh News : अजाक्स द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

रिपोर्टर रवि कुमार धाकड़ देवास मध्य प्रदेश
टोंकखुर्द । म प्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एव कमर्चारी संघ ब्लॉक टोंकखुर्द द्वारा प्रांतीय आव्हान पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम मालवीय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रमसिंह मालवीय एवं समंदर सिंह मालवीय की विशेष उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सोलंकी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन तहसीलदार ज्योति जाटव ने लिया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन लागू करना,पदोन्नति मनोज गोरकेला द्वारा तैयार ड्रॉफ्ट के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करना| न्यायिक सेवा में पूर्व की भांति आरक्षण लागू करना,एक लाख रिक्त बैकलॉग पदों की शिघ्र पूर्ति करना, आउट सोर्सिंग बन्द करना, उच्च पदों के प्रभार में आरक्षण लागू करना, छात्रवृत्ति समय पर प्रदान करना, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अतिथि विद्वानों कों नियमित करना आदि विभिन्न मांगों के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन का वाचन महेश परमार ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से विक्रमसिंह सोनी ,राजाराम परमार, ईस्वर मालवीय ,जगदीशचंद्र लाठिया , ओंकारसिंह मालवीय, भगवानसिंह गोठवाल, विक्रम मालवीय, प्रहलाद बगाना,मदनलाल मालवीय,सीताराम बेवारिया, लालजीराम अमजेरिया, कैलाशचंद्र सेडु, परमानंद मालवीय,सिंगाराम मालवीय ,राजेंद्रसिंह अटारिया,राजेश सिसोदिया आदि उपस्थित रहे

Subscribe to my channel