राजस्थानराज्य

Rajasthan News विधानसभा बजट सत्र के पुनर्विचार के दौरान माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा नए 3 संभाग 19 जिले राजस्थान प्रदेश बनाए गए

रिपोर्टर सोहन लाल विश्नोई राजस्थान 

नमस्कार दोस्तों आपको बता दें कि कल विधानसभा बजट सत्र के पुनर्विचार के दौरान माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा नए 3 संभाग 19 जिले राजस्थान प्रदेश बनाए गए जिसमें आपको बता दें कि आगामी कुछ समय बाद चुनाव को देखते हुए एक चुनावी दांव खेलना बताया जा रहा है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आपने बाड़मेर जिले के बालोतरा को 40 साल से जिला बनाने की मांग को पूरा करने में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत की अहम भूमिका रही जो 288 दिन पहले पचपदरा विधायक प्रजापत ने एक संकल्प लिया था कि जब तक हमारे मुख्यमंत्री बालोतरा को जिला नहीं बनाएंगे तब तक मैं मेरे पैरों में जूते नहीं पहनुगां इस बात का ध्यान देते हुए माननीय मुख्यमंत्री ने प्रजापत का ख्याल रखते हुए ,सभी प्रदेशवासियों का ध्यान रखते हुए संपूर्ण राजस्थान के अंदर पहले 31 जिले थे 19 जिले बना करके अब राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 50 हो गई 7 साथ संभाग पहले और 3नए बनाकर के संभागों की संख्या बढ़ाकर 10 हो गई है बाड़मेर को पहले से संभाग बनाने की चर्चा चल रही थी लेकिन बाड़मेर की जगह पाली को संभाग बनाया गया जिसको लेकर के बाड़मेर की जनता में काफी आक्रोश है और बालोतरा में 4 एसडीएम कार्यालय, 9 पंचायत समितियां ,268 ग्राम पंचायत आ रही है और बालोतरा को जिला बनाने के बाद बालोतरा बालोतरा संपूर्ण ,शिवाना संपूर्ण, सिणधरी संपूर्ण ,बायतु का कुछ भाग बाड़मेर में रखा गया कुछ भाग बालोतरा में लिया गया है इसी तरह से पड़ोसी जिला जालोर से सांचौर को भी जिला बनाया गया जिसको लेकर के सांचौर की जनता ने वहां के स्थानीय विधायक और मंत्री सुखराम जी बिश्नोई को धन्यवाद दे करके खुशी मनाई गई 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button