ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता कि बैठक संपन्न हुई

ब्यूरो प्रमुख महावीर चन्द्र आबूरोड राजस्थान

माउंट आबू विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक प्रखंड अध्यक्ष खुशवंत राज की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। प्रखंड अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम दुर्गा वाहिनी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नेहल डामोर को प्रखंड संयोजिका, चंदा परमार व हीना परमार को सहसंयोजिका, यशोदा राणा को शक्ति साधना मिलन केंद्र प्रमुख, कंचन परमार को छात्र संपर्क प्रमुख, विनीता राणा को बाल संस्कार केंद्र प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में बजरंग दल की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अभिषेक थिंगर को प्रखंड संयोजक, गोपी राणा व मफ़त देवासी को प्रखंड सहसंयोजक, रमेश कुमार महावर को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख के पद पर नियुक्त किया गया।
बैठक में आगामी 05 अप्रैल 2025 को शाम को 08:00 बजे दुर्गा वाहिनी द्वारा देलवाड़ा गांव में स्थित माँ अर्बुदा मंदिर में महा आरती का कार्यक्रम व आगामी 12 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जयंती की उपलक्ष में विशाल व भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button