Uttar Pradesh News : मनकापुर भारतीय जनता पार्टी के मनकापुर मण्डल का विनय कुमार चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
मनकापुर,गोंडा।भारतीय जनता पार्टी के मनकापुर मण्डल का विनय कुमार चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया।नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष विनय कुमार चौहान ने कहा कि केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिबर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ,क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री,जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पाण्डेय, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पार्टी को निरतंर आगे बढ़ाने के लिए वह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करेंगे। आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनहित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख यू पी सिंह,कोट प्रबन्धक हरीश पांडेय,ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी, चेयरमैन दुर्गेश सोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कमलेश पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह,गुड्डू सिंह,सभासद वैभव सिंह,एडवोकेट प्रमोद कुमार चौहान,राम दीन वर्मा,पत्रकार राम गोपाल चौहान, बी के ओझा, राम नरायन शर्मा,दिनेश तिवारी,संजय मिश्रा, संजय गुप्ता, इसके राजभर,जसपाल कनोजिया, लवकुश, आसा राम चौहान,कुलदीप, सहदेव, अर्जुन आदि पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष को बधाइयां दी।

Subscribe to my channel