
रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
सीकर पुलिस के डॉग जुनून का शुक्रवार को निधन हो गया। जुनून पिछले करीब एक महीने से बीमार था। उसका बीकानेर में इलाज चल रहा था। पुलिस लाइन में जुनून का अंतिम संस्कार हुआ जुनून को 2019 में जयपुर से सीकर लाया गया था। सीकर पुलिस लाइन में जुनून के लिए एक घर भी बनवाया गया था। 2009-10 में सीकर पुलिस का डॉग एक्सपायर हो गया था। तब डॉग स्क्वायड की जरूरत थी। इसके बाद जुनून को 2019 में जयपुर से सीकर लाया गया था। 2019 से सीकर पुलिस में शामिल एक मात्र डॉग जुनून ही है। सीकर में आने के बाद जुनून ने मर्डर, चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में अपराधी की पहचान करवाने में पुलिस का काफी सहयोग किया है।
सीकर पुलिस ने जुनून के सहयोग से पुलिस ने कई केस सॉल्व किए.
पहला केस- 20 सितंबर 2019 को झुंझुनूं के पचेरी कला में आरएसी जवान की हत्या हुई थी। जुनून को घटना स्थल से तोलिया सुंघाया गया था। उसके बाद वह पुलिस को अपराधी के घर तक ले गया था। मामले में जवान की और भाई ने मिलकर हत्या करना कबूल किया था। दूसरा केस 5 अक्टूबर 2019 में उदयपुरवाटी में महिला की जलाकर हत्या के खुलासे में जुनून का अहम रोल था। महिला को जलाने के बाद आरोपी ने कमरे का लॉक लगा दिया था और चाबी वहीं फेंक दी थी। जिसके बाद चाबी को सेन्ट कर जुनून को सुंघाया गया था। इसके बाद वह आरोपी के घर के सामने भौंकने और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तीसरा केस 6 जनवरी 2020 में दादिया के भादवासी में मंदिर में चोरी हुई थी । जुनून पुलिस को खेतों के रास्ते मंदिर के गल्ले तक ले गया था। उसके बाद पैरों के निशान से चोरों तक पहुंचा था। चौथा केस 27 फरवरी 2021 को दांतारामगढ़ में चोरी के दौरान युवक ने महिला का मर्डर कर दिया था। आरोपी जान-पहचान का था। चोरी करते समय महिला ने आरोपी को देखा तो उसकी हत्या कर दी थी। जिस चौराहे से आरोपी बाइक खड़ी करके आया था। पुलिस का जुनून वहां तक ले गया। इस तरह पुलिस ने आरोपी की बाइक से चुराए जेवरात बरामद किए थे। पांचवां केस- 20 अक्टूबर 2021 में पाटन में ट्रैक्टर से लड़के की हत्या मामले के खुलासे में भी जुनून का अहम रोल रहा। छठा केस 15 दिसंबर 2021 में श्रीमाधोपुर में डबल मर्डर का खुलासा करने में जुनून ने पुलिस की काफी मदद की थी। आरोपी घर में कलर करने वाले निकले थे। चार आरोपियों ने घर में चोरी के बाद हत्या की थी। आरोपी गाड़ी खड़ी कर पैदल वारदात करने आए थे जुनून पैरों के निशान को सुंघते हुए गाड़ी खड़ी करने वाली जगह लेकर गया था।

Subscribe to my channel