उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी की सम्पत्ति की कोतवाली पिथौरागढ़ ने की कुर्की।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

माननीय नयायालय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृव में, शेयर मार्केट में करोड़ों की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी जगदीश पुनेठा पुत्र चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा पिथौरागढ़ का प्लाट (अचल सम्पत्ति) लगभग 15 लाख रूपये की, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नियमानुसार कुर्की की गयी। अन्य सम्पत्ति को भी चिन्हित किया गया है, जिसे मा0 न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की की कार्यवाही की जायेगी। पुलिस टीम- उ0 नि0 बसन्त पन्त, अ0उ0नि0 लेख सिंह राणा, राजस्व उ0नि0 गोपाल सिंह डीनिया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button