जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jammu & Kashmir News नरबल में आग से दो रिहायशी घर जले

रिपोर्टर परवेज अहमद बारामूला जम्मू/कश्मीर
श्रीनगर, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नरबल इलाके में रात में लगी आग की घटना में दो रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि काली मोहल्ला नरबल निवासी अली मोहम्मद कालू पुत्र मोहम्मद सुल्तान कालू और मुश्ताक अहमद हंदरू पुत्र अब्दुल वहाब हंदरू के दो आवासीय दो मंजिला मकानों में रात के समय बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग की लपटें देखते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों घरों की ऊपरी मंजिलें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
Subscribe to my channel