Jharkhand News : सिजुआ जोगता: शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए शांति समिति बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड
ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार शाम जोगता थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइनों का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।
बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद शकील अहमद ने की। इस अवसर पर पुटकी सीओ, एरिया 5 के परियोजना पदाधिकारी गोपाल जी ,जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार, भोलाराम, सुमित महतो, जलाल अंसारी, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, अनुज सिन्हा समेत अन्य शांति समिति सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। सभी ने एक स्वर में त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया।
थाना प्रभारी ने कहा, मार्च और अप्रैल में कई महत्वपूर्ण पर्व एक साथ आ रहे हैं। यह समय है कि हम सभी धर्मों के लोग मिलकर आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा दें। प्रशासन आपकी सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।
शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प
Subscribe to my channel