ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : कालीबाई भील व देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना में पात्र छात्राओं को मिली स्कूटी

ब्यूरो चीफ कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सहायक नोडल महावि‌द्यालय नीमकाथाना में सत्र 2023-2024 की काली बाई भील एवं देवनारायण स्कूटी योजना में वर्गवार कुल 59 पात्र छात्राओं को 54 HERO स्कूटी एवं 05 TVS जूपीटर स्कूटी मय RC एवं हेलमेट का वितरण किया गया। स्कूटी वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह बाजोर रहे इन्होने छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने का आह्वान किया। स्कूटी वितरण के दौरान सहायक नोडल प्राचार्य डॉ संतोष कुमार वर्मा, डॉ महेश कुमार बबेरवाल, डॉ संतोष कुमार सौरठा, डॉ लोकेश कुमार सोनी, डॉ संतोष कुमार सक्सेना, प्रो आशीष शर्मा, प्रो. मनमोहन सैनी, डॉ अंकित सैनी, प्रो. ऋचा गौड, प्रो. रश्मि, प्रो. खुशबु जांगिड एवं कंप्यूटर सहायक श्री नवल किशोर उपस्थित रहे इस दौरान पात्र छात्राओं और अभिवावकों ने पूर्ण अनुशासन का परिचय दिया साथ ही वर्तमान सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button