Chhattisgarh News : शेयर बाजार में अधिक का मुनाफा दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा, निवेश के नाम पर 6.50 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ब्यूरो चीफ राकेश सिंह ठाकुर बिलासपुर छत्तीसगढ़
शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोपी ने अलग-अलग लोगों से कुल 6.50 लाख रुपये ठग लिए और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सरकंडा थाना पुलिस के मुताबिक, इमलीभाठा निवासी व्यास नारायण साहू, जो पेशे से ड्राइवर हैं, मार्च 2024 में बंधवापारा कांछीबाड़ी निवासी आकाश यादव के संपर्क में आए। आकाश ने खुद को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बताते हुए निवेश करने पर अच्छा लाभ दिलाने का दावा किया। मुनाफे की उम्मीद में श्री साहू ने अलग-अलग किश्तों में 50 हजार रुपये दिए।कुछ समय बाद जब श्री साहू को पैसा वापस नहीं मिला, तो उन्होंने आकाश से संपर्क किया। आरोपी ने 27 सितंबर 2024 को 8 लाख रुपये का चेक देने की बात कही, लेकिन उसके बाद वह अपना मकान छोड़कर फरार हो गया।
जब पीड़ित साहू ने इस मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि आकाश यादव ने इसी तरह कई और लोगों को भी ठगा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने कुल 6.50 लाख रुपये की ठगी की है।पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद और भी मामले सामने आ सकते हैं
Subscribe to my channel