
रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के समापन पर वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रदेश में कोटपूतली व नीमकाथाना समेत 19 नये जिलों एवं 3 नये सम्भागों के गठन की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री ने नवगठित जिला मुख्यालय कोटपूतली व नीमकाथाना के बीच 38 किमी लम्बे 2 लेन स्टेट हाईवे को 4 लेन का किये जाने की घोषणा भी की है। इसके लिए कुल 178 करोड़ रूपयों का बजट जारी किया गया है। अलवर-सीकर स्टेट हाईवे के कोटपूतली – नीमकाथाना खण्ड के फोर लेन बनने से जिला मुख्यालयों के बीच आवागमन सुलभ होगा। साथ ही उक्त क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। वहीं दुसरी ओर कोटपूतली आगमन पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव का जगह-जगह जोरदार स्वागत होगा।

Subscribe to my channel