राजस्थानराज्य

Rajasthan News हँस कॉलेज के पास हुई फायरिंग का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

लुटी गई मोटरसाईकिल बरामद

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

स्थानीय थाना पुलिस ने विगत 10 मार्च को कस्बे के हँस कॉलेज के पास हुई फायरिंग के अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए घटना में लुटी गई बाईक बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी ढ़ाणी म्याऊवाली निवासी रामपत पुत्र जयराम बावरिया ने दर्ज करवाया था कि 10 मार्च की सुबह 11.15 बजे उसका पोता मोटरसाईकिल नं. एचआर 35 जे 6671 लेकर जा रहा था। हँस कॉलेज के पास पहँुचा तो 7-8 बदमाश उसके पोते को घेर कर बाईक छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से देशी कट्टे से फायरिंग कर बाईक छीनकर फरार हो गये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन करते हुए विभिन्न सुत्रों से सूचना जुटाकर मुख्य अभियुक्त श्याम सुंदर उर्फ सीताराम (24) पुत्र रामफल गुर्जर निवासी बासड़ा, थाना हरसौरा, अलवर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई बाईक को बरामद कर लिया। शेष आरोपियान की तलाश की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button