Maharashtra News : नोटिस मिलते ही गायब हुआ फहीम खान का परिवार, मनपा ने अनुपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाया

रिपोर्टर नीलेश पटेल नागपुर महाराष्ट्र
नागपुर: नागपुर हिंसा मामले के मास्टरमाइंड फहीम खान के घर को नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) ने तोड़ फिया है। प्रशासन ने सोमवार सुबह फहीम खान (Fahim Khan) के मकान पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मिली जानकारी एक अनुसार मनपा ने अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। वहीं नोटिस मिलने के बाद से फहीम का परिवार गायब हो गया।
जाँच में पता चला कि, दंगाई फहीम खान ने यशोधरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर संजय बाग कॉलोनी में एक अनधिकृत दो मंजिला इमारत का निर्माण किया है। नागपुर मनपा ने कल रविवार को उसके घर पर अनधिकृत निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। 24 घंटे की समय सीमा दी गई। मनपा का का नोटिस जारी होने के बाद फहीम खान का परिवार भयभीत हो गया। बताया जा रहा है कि वह कल रात घर से निकला था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका पूरा परिवार अपने रिस्तेदारो के यहाँ चला गया है।
भीड़ को इकट्ठा कर हिंसा के लिए उकसाया
नागपुर हिंसा (Nagpur Violence) मामले में दर्ज एफआईआर से मिली जानकारी के अनुसार फहीम खान को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया गया है। एफआईआर में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि फहीम खान ने हिंसा वाले दिन इलाके में भीड़ इकट्ठा की थी। यही नहीं आरोपी ने भीड़ को पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भड़काया। परिणामस्वरूप, जहां पुलिस ने नागपुर हिंसा के सरगना फहीम खान को भीड़ इकट्ठा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अब मनपा नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

Subscribe to my channel