
रिपोर्टर गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार दुर्ग छतीसगढ़
नंदिनी अहिवारा :- दुर्ग जिले के तेज तरार एस पी के जिले में आने वाले नंदिनी अहिवारा में सट्टे और जुआ का कारोबार व्यापक रूप ले लिया है जिसमें हर वर्ग के लोग इस खतरनाक महामारी के दलदल में फंस चुके हैं खासकर युवा वर्ग, इस खतरनाक व्यापक रूप से फैली बीमारी को रोकने में स्थानीय पुलिस नाकामयाब अहिवारा एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी सट्टा जुआ का कारोबार खुलेआम चलता है, अहिवारा बस्ती में तो बिना किसी डर भय के सट्टा पट्टी गली गली में लिखी जाती है, पुलिस प्रशासन मौन है, नंदनी थाने के समीप कुछ ही दूरी पर बानबरद क्षेत्र में भी संचालन होता है परंतु किसी प्रकार की कार्यवाही का ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है, इस अवैध कारोबार से खाईवाल मस्त हो गए हैं कुछ को तो राजनैतिक का आशीर्वाद प्राप्त है जिससे पुलिस भी कार्यवाही करने में असमर्थ हैं अगर इस अवैध कारोबार को जल्द ही प्रशासन शिकंजा ना करे तो कई घर बर्बादी के कगार पर आ जाएंगे,

Subscribe to my channel