ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News : लायंस क्लब ने लगाया कैंटर यूनियन में ब्लड डोनेशन कैम्प

रिपोर्टर महेंद्र सिंह लालड़ू मोहाली पंजाब

डेराबस्सी 24 मार्च : लायंस क्लब डेराबस्सी द्वारा इस सेशन का 14वा ब्लड डोनेशन कैम्प आज शहीद भगत सिंह ,राजगुरु ,सुखदेव की याद में वेलकम कैंटर यूनियन में लगाया ।इस कैम्प में कुल 69 लोगो ने ब्लड डोनेट किया । इस कैम्प में सबसे पहले लायंस क्लब के मेंबर्स और कैंटर यूनियन के मेंबर्स द्वारा शहीद भगत सिंह , राजगुरु,सुखदेव की फोटो पर फूल चढ़ा कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी ।लायंस क्लब के पवन धीमान ने बताया कि यह ब्लड कैम्प में इंडस हॉस्पिटल डेराबस्सी से आये डॉक्टर्स की टीम द्वारा ब्लड यूनिट इकट्ठे किए गए ।पवन धीमान ने बताया कि लायंस क्लब द्वारा इस सेशन का यह 14वा ब्लड डोनेशन कैम्प हैं । और इस कैम्प के साथ ही लायंस क्लब इस सेशन में अब तक 1023 यूनिट ब्लड इकट्ठा कर दे दिया हैं ।इस अवसर पर डॉक्टर्स ने बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को ब्लड डोनेट करना चाहिए । उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से हमे काफ़ी बीमारियो से बचाव हो जाता हैं उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से हमारे शरीर में खून के थके नहीं बनते इससे हृदयघात और ब्रेन हेमरेज़ आदि बीमारियो होने की संभावना घटती हैं ।उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति 90 दिनों बाद रक्तदान कर सकता हैं ।इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता मनप्रीत संधु ,लायंस क्लब के नितिन जिंदल ,बरखा राम बलकार सिंह , वेलकम कैंटर यूनियन के चेयरमैन हरभजन सिंह ,प्रधान रवींद्र सिंह सहित काफ़ी संख्या में यूनियन के मेमबेट्स उपस्थित थे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button