Madhya Pradesh News : रायसेन में आज से शुरू होगा तीन दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला, स्वास्थ्य राज्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रिपोर्टर सुनील कुमार मेहरा रायसेन मध्यप्रदेश
रायसेन जिले के कृषि विज्ञान केंद्र नकतरा में आज से तीन दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला शुरू हो रहा है। इस मेले का शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल दोपहर 12:30 बजे करेंगे।
25 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले इस कृषि मेले का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा), एक जिला एक उत्पाद योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन के तहत कोदो एवं कुटकी के उत्पादन में वृद्धि और मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया जाएगा।
किसानों को मिलेगी उन्नत तकनीकी की जानकारी
इस कृषि मेले में कृषि विभाग, पंचायत विभाग, उद्यानिकी विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इसके अलावा बीज, उर्वरक, कीटनाशक, खरपतवार नाशक, कृषि यंत्र आदि से संबंधित निजी कंपनियां भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाएंगी।
मेले का समय:
तारीख: 25 मार्च से 27 मार्च 2025
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: कृषि विज्ञान केंद्र, नकतरा (रायसेन)
इस मेले में किसानों को नई तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीज और खेती में नवीनतम नवाचारों की जानकारी मिलेगी।

Subscribe to my channel