ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में नोएडा के गांव वाजिदपुर निवासी 90वर्षीय बुजुर्ग श्री रमेश चंद यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।

रिपोर्टर समसुद्दीन शेख हमीरपुर उत्तर प्रदेश

श्री रमेश चन्द्र यादव ने श्री अखिलेश यादव को दो खाट (चारपाई) भेंट की। श्री रमेश चन्द्र ने बरगद के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चर्चा करते हुए कहा कि श्री अखिलेश यादव भविष्य की राजनीति के केन्द्र में रहेंगे। उन्होंने आशीर्वाद दिया कि 2027 में श्री अखिलेश यादव ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता को इन्हीं से उम्मीदें है। श्री अखिलेश यादव किसानों, नौजवानों, वंचितों, शोषित वर्गो के उत्थान के लिए संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं। पीडीए को सामाजिक न्याय और सम्मान दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस अवसर पर श्री रमेश चन्द्र यादव का बेटा सत्यवीर यादव, पौत्र लक्ष्य यादव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button