ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम अंतर्गत कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए

रिपोर्टर अमित रंजन पूर्वी चंपारण बिहार

पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार, मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 70 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के द्वारा सुनवाई की गई ।प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा ।
आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
आज के कार्यक्रम मे जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, श्री अमरेश कुमार सहित सभी वरीय उप समाहर्ता एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button