ब्रेकिंग न्यूज़
Bihar News : पुर्वी चम्पारण जिले की मोतिहारी पुलिस के द्वारा जिले के 56 थानों में करीब 100 से अधिक अपराधियों और आरोपियों के घर कुर्की जप्ती का महा अभियान चलाया जा रहा है

रिपोर्टर अमित रंजन पूर्वी चंपारण बिहार
इस महाकुर्की अभियान में शराब माफिया ,अपहरण कांड के अपराधी ,हत्यारे,ड्रग्स माफिया के साथ-साथ विभिन्न कांडों में शामिल अपराधियों और आरोपियों के घर की कुर्की करने के साथ ही कानून का हथौड़ा चल रहा है। जिले के सभी एसडीपीओ ,डीएसपी सर्किल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी मुस्तैदी के साथ महाकुर्की अभियान में शामिल हो रहे हैं और अपराधियों के घर की कुर्की कर रहे हैं एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आज महाकुर्की अभियान के तहत जिले के 100 से ज्यादा अपराधी और आरोपियों के घर की कुर्की की जा रही है वहीं आरोपियों को समय दिया गया था लेकिन तय समय सीमा के अंदर जिन लोगों ने खुद को सरेंडर नहीं किया वैसे लोगों के घर पर कानून का हथौड़ा चल रहा है ।

Subscribe to my channel