ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : श्री श्री महाकाल रुद्र महाराज का भव्य पाँच दिवसीय कलश यात्रा सम्पन्न

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड

धनबाद, तेतुलमारी: श्री श्री महाकाल रुद्र महाराज की पाँच दिवसीय भव्य कलश यात्रा का आयोजन बुधवार को पंचम बिहार तेतुलमारी रोड से किया गया। 108 कन्याओं और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था।

इस धार्मिक आयोजन की अगुवाई मानव कल्याण समिति धनबाद के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार महतो ने की। यज्ञ समिति के डॉ. दिलीप कुमार महतो, रंजीत सिंह, अनिल निषाद, आर.के. चौधरी, डब्लू सिंह, मंगेश्वर महतो, अनिल वर्मा, और राजेश महतो समेत सैकड़ों श्रद्धालु इस भव्य शोभा यात्रा का हिस्सा बने।

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आदर्श युवा संगठन की ओर से सुभाष चौक के पास शर्बत वितरण की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में आदर्श युवा संगठन के अध्यक्ष अमित सागर उर्फ रवि, पंचू सिंह, महेश साव, रणवीर कुमार, बिट्टू कुमार, दुर्गेश राजभर, दीपक सिंह, राणा सिंह, कपिल रजक, अक्षय कुमार, सपन बाउरी और सूरज बाउरी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा तेतुलमारी बाजार समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रजापति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था आचार्य स्वामी नित्यानंद महाराज जी की देखरेख में की गई।

इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना दिया और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button